कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी चौक और कोतवाली से चंद कदम दूर कतिथ तौर पर अज्ञात लोगों ने एक अधिवक्ता के वाहन को फूंक दिया।
वैसे अभी यह साफ नहीं हो सका कि बाइक में आग जानबूझकर लगाई गई या फिर किसी दुर्घटना वस लगी। अलबत्ता इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी है। लोगों को खबर तब लगी जब पुरानी कचहरी परिसर से लोगों ने धुंआ का गुबार उठते देखा।
अधिवक्ता की बाइक जली या जलाई गई? अभी पता नही चल सका। अधिवक्ता का नाम प्रमोद कुमार मिश्रा बताया जा रहा। घटना की कोतवाली में शिकायत कर दी गई है।

