Site icon Yashbharat.com

katni के रंगनाथ नगर पुलिस ने किया दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे सांप का रेस्क्यू

wp 1693835160556

Katni आज दोपहर सायं करीब 4:00 बजे मंगलनगर के स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई यहां पर एक दुर्लभ प्रजाति का सांप दिख रहा है जिसे स्थानीय लोग छेड़छाड़ कर रहे हैं जो सूचना तस्दीक हेतु थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव अपने स्टाफ के साथ मंगल नगर पहुंचे जहां पर एक दुर्लभ प्रजाति का दो मुहा सांप देखा गया।

मौके पर से पुलिस अधीक्षक कटनी व वरिष्ठ अधिकारियों को तथा वन विभाग की टीम को इस संबंध में सूचना दी गई उसके बाद थाना रंगनाथनगर स्टाफ द्वारा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सुरक्षित रखा गया एवं थाने में लाया गया।

वन विभाग कटनी की टीम के आने के बाद उक्त दो मुंह सांप को वन विभाग के सुपुर्द किया गया जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दो मुंहे सांप की कीमत 25 करोड़ के आसपास है रेस्क्यू कार्यवाही में थाना रंगनाथ नगर प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव उप निरीक्षक दिनेश तिवारी प्रधान आरक्षक रामपाल बागड़ी महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि महिला आरक्षक आरती आरक्षक अभिषेक राय एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही

Exit mobile version