Site icon Yashbharat.com

Katni के उमरियापान में कर्ज चुकाने का नोटिस मिलने के बाद किसान की हार्ट अटैक से मौत

farmer died from heart attack

कटनी। कटनी में एक किसान की मौत के बाद सरकार एक बार फिर कटघरे में आ गई है। दरअसल कटनी के उमरियापान में एक किसान को कर्ज का नोटिस मिलते ही अटैक आ गया। यह नोटिस जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर शाखा उमरियापान के शाखा प्रबंधक द्वारा दिया गया था। बैंक द्वारा 29 फरवरी को जारी यह नोटिस किसान को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ था।

मामले में बैंक ने राम कुमार चौरसिया पिता रोहणी प्रसाद चौरसिया को संबोधित करते हुए किसान से ऋण अदायगी के लिए कहा गया था। इस पत्र में उल्लेख किया गया किया था कि आपने भूकंप ऋण के लिए इस शाखा से 1 लाख 7 हजार 55 रुपये लिए गए थे जो आज दिनांक तक आपके द्वारा जमा नहीं किए गए। अतः आप पत्र होते ही एक सप्ताह के अंदर मांग की पूर्ण राशि जमा करें। अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जवाबदारी आप स्वयं की होगी।

मृतक किसान के पुत्र उमेश चौरसिया ने बताया कि जैसे ही नोटिस मिला। इसके बाद ही पिताजी की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद करीब 1 बजे आनन-फानन में उन्हें उमरियापान अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया यहां बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई।

 

रामकुमार के परिजन ने बताया कि भूकंप के दौरान इसने कर्ज लिए जाने का उल्लेख करते हुए नोटिस मिला था। इसके बाद से वह परेशान था। उमरियापान अस्पताल से उसे कटनी ले जा रहा था इसी दौरान कटनी के पास ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। – रविशंकर पांडेय, एसआई थाना उमरियापान

 

राने भूकंप ऋणों के नोटिस दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में उसे भी नोटिस भिजवाया गया था। – सुरेंद्र दुबे, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उमरियापान

Exit mobile version