Site icon Yashbharat.com

Katni कुठला पुलिस ने पकड़ा शातिर मोटरसाइकिल चोर : चोरी की तीन मोटरसाइकिल जप्त

IMG 20230709 WA0014

katni पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा ) के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस के द्वारा शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटरसाइकिल जप्त की हैं।

टी.आई. कुठला अरविंद जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नारायण पटेल प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक कमल कांत यादव ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में बिना नंबर की मोटरसाइकिल चलाते पकड़े गए विजय प्रताप सिंह पिता होशियार सिंह उम्र करीब 23 साल निवासी ग्राम मडईया टोला हथकली थाना रीठी जिला कटनी से पूछताछ की। जिसमे उसने बताया कि एक बाइक झिंझरी मोड़ के पास से चोरी की थी हीरो हौंडा कंपनी की ग्लैमर मोटरसाइकिल  माधव नगर इमलिया पेट्रोल पंप से चोरी की इसी तरह मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर करीब 15 दिवस पूर्व शाहनगर जिला पन्ना से चोरी की।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी चाबी एवं पेंचकस की मदद से वह मोटरसाइकिल चोरी करता था। कुठला पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य मोटरसाइकिल चोरियों का भी पता किया जा रहा है।

Exit mobile version