Site icon Yashbharat.com

Katni: किराना व्यापारी के सूने मकान में दो लाख की चोरी

unnamed 14

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम कटंगीकला में एक किराना व्यापारी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने देररात धावा बोला और अंदर आलमारी में रखे 60 हजार रूपए नगद सहित लगभग 2 लाख रूपए की कीमती सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। उधर आज सुबह चोरी की जानकारी लगने के बाद थाने पहुंचे किराना व्यापारी को रिपोर्ट दर्ज कराने दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कंटगीकला निवासी किराना व्यापारी नंदकुमार गुप्ता गतदिवस परिवार सहित रिश्तेदारी में हुई एक गमी में शामिल होने तेवरी गए थे और रात वहीं रूक गए। बताया जाता है कि इसी बीच मौके का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने नंद कुमार गुप्ता के सूने मकान में धावा बोला और अंदर आलमारी से 60 हजार रूपए नगद सहित लगभग 2 लाख रूपए कीमती सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। आज सुबह गांव पहुंचे नंदकुमार गुप्ता को मकान में चोरी होने की जानकारी लगी। जिसके बाद वो शिकायत लेकर एनकेजे थाने पहुंचे लेकिन यहां उन्हे दो घंटे तक कार्रवाई होने का इंतजार करना पड़ा।

Exit mobile version