Site icon Yashbharat.com

Katni: कमर में पत्थर बंधी महिला की लाश कुएं से बरामद

IMG 20190813 WA0008

हत्या कर लाश कुएं में फेंकने का संदेह
कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में कुंए से बरामद किया गया है। महिला के कमर से एक पत्थर बंधा था, जिसके चलते हत्या कर फेंकने की भी आशंका है। पुलिस ने शव का पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार छुरिया निवासी जानकी पति स्वर्गीय शंकर लाल पटेल के पति का देहांत आठ माह पूर्व हो गया था। वर्तमान में महिला अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह महिला शौच करने घर से निकली थी लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटी। मायके पक्ष के लोगों ने गांव में खोजबीन की लेकन जानकारी नहीं लगी।
शाम को गांव से कुछ ही दूरी में खेत में बने कुएं के पास महिला की चप्पल रखी मिलीं। ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाश की गई तो महिला का शव मिल गया और उसके कमर के पास पत्थर बंधा था। इसके चलते मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। जांच अधिकारी एसआई बी.एस.मार्को का कहना है कि पीएम रिपेार्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले की जांच की जा रही है।

सड़क दुर्घटना में फोटोग्राफर घायल
कटनी। माधवनगर थानांतर्गत दुगाड़ी नाला रोड पर बाइक से गिरकर प्रेस फोटाग्राफर घायल हो गया। क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे विश्राम बाबा समीप निवासी फोटोग्राफ अनंत चतुर्वेदी नामक युवक बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। शांतिनगर बिजली कार्यालय के समीप सड़क पर अचानक मवेशी सामने आ गए। उनसे बचने के प्रयास में बाइक, अनियंत्रित होकर गिर गई। युवक के चेहरे, कंधे, पैर में गंभीर चोटें आईं हैं।

Exit mobile version