Saturday, May 2, 2026
katni

Katni: कटनी में छोटे अग्निशमन वाहन के लिए सांसद प्रतिनिधि ने लिखा कलेक्टर को पत्र

कटनी। कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्र (ग्राम पंचायतों) में अग्निशामक मशीन की व्यवस्था कराने हेतु सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने कलेक्टर को पत्र लिखा है।

श्री गौतम ने कहा कि रबी की फसल में लगातार आगजनी की घटनाएँ प्रत्येक वर्ष होती है। जिसके कारण किसानों को भारी क्षति होती है। कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अग्निशामक मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण आगजनी की स्थिति में तत्काल नियंत्रण नहीं हो पाता है।
जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर छोटी अग्निशामक मशीनों की व्यवस्था हो जाने से भी ग्रामीण क्षेत्र में आगजनी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

एवं मशीनों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ग्राम
पंचायतों को सौंपी जा सकती है।

अत: कटनी जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में छोटी अग्निशामक मशीन की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें ।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव