कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से थमी हुई है। हर दिन औसतन आधा दर्जन के आसपास केस मिल रहे हैं।
जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट से मिली रिपोर्ट में चार नए केस मिले हैं।
जिसमे ग्राम कन्हवारा निवासी 23 वर्षीय युवती, समदडिय़ा सिटी माधवनगर निवासी 40 वर्षीय युवक, गायत्री नगर निवासी 22 वर्षीय युवती एवं मैहर जिला सतना निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है।

