Site icon Yashbharat.com

KATNI- इस बार भी भव्यता से मनेगा बरसी मेला

barasi mela

कटनी। सतगुरू बाबा माधवशाह, सतगुरू बाबा नारायणशाह का वर्सी महोत्सव प्रतिवर्षानुसार इस बार भी भव्यता के साथ मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति ने शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने माधवनगर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति की ओर से समाजसेवी गंगाराम कटारिया ने पूर्व वर्षों में प्रशासन द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की एवं इस वर्ष भी 9, 10 अक्टूबर को होने वाले महोत्सव की व्यवस्थाएं बेहतर से बेहतर हो ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। झम्मटमल ठारवानी ने मेला संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मेले में सीसीटीवी कैमरों द्वारा मेला कंट्रोल रूम में निगरानी रखी जायेगी। बैठक में मांग पत्र का वाचन समिति की ओर से देवानंद आसरानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि वर्सी मेले में जो-जो कार्य करने है, इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए है एवं वर्सी मेले में अन्य किसी भी सेवा कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बाबा जी के वर्सी मेले को भव्यता के साथ मनाने एवं आगंतुकों के सेवा कार्य हेतु बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे। नगर निगम कार्य से संबंधित कार्य जिनमें उप नगर कार्यालय वाली सड़क जो मेला स्थल के पास स्थित है जिसकी निविदा जारी की जा चुकी है उसे यथाशीघ्र पूर्ण किया जायेगा। कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने पूर्व वर्षों से भी बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान किये जाने संबंधी आश्वस्त किया एवं पूरी प्रशासनिक टीम को तत्काल दिशा निर्देश प्रदान किये। कलेक्टर ने सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता बनाये रखने के भी निर्देश दिये जिससे सभी प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। रेल्वे में स्टेशनों के आसपास सफाई व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिये गये। मेले में पार्किंग स्थल निर्धारित करने के भी निर्देश दिये गये।

सासंद व्हीडी शर्मा व विधायक संजय पाठक ने लिया आशीर्वाद
सासंद व्ही डी शर्मा समिति से माधवनगर रोड रेल्वे स्टेशन पर इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के स्थाई स्टापेज के लिये निवेदन किया गया एवं माधव स्टेशन फाटक के पास अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज की मांग की गई। इस दौरान विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने वर्सी महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा नारायण शाह जी का उनके परिवार पर आर्शीवाद रहा है एवं बाबा ईश्वरशाह जी का भी प्यार एवं स्नेह पूरे परिवार पर है। समिति ने सांसद वी डी शर्मा को ध्यान आकर्षण करवाया कि जबलपुर अमरावती ट्रेन कसा परिचालन कटनी से किया जाए। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित स्टॉपेज माधवनगर रोड स्टेशन पर किया जाए, जिसमें सांसद ने आश्वस्त किया की पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा और इस विषय पर रेल्वे मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा कर जल्द से जल्द करवाया जाएगा।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर महापौर शशांक श्रीवास्तव, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम बलवीर रमण, सीएसपी एम पी प्रजापति, माधवनगर टीआई संजय दुबे, नगर निगम, पीडब्लूडी, विद्युत मण्डल के अधिकारी सहित समिति के ताराचंद पेसवानी, रामचंद्र रीझवानी, गंगाराम कटारिया, झम्मटमल ठारवानी, देवानंद आसरानी, लालचंद कारड़ा, भगवान दास टिलवानी, अशोक सेवलानी, अशोक कारड़ा, प्रीतम रीझवानी, प्रकाश आहूजा, मोहनलाल, शंकर मीहानी, अनिल चोटरानी, प्रकाश चुघ, अशोक वीरवानी, ईश्वर बहरानी, वरुमल वाधवानी, संजय पोहानी, दिनेश जैसवानी, दिलीप देवानी, तीर्थ राजपाल, डा. वीरूमल, कन्हैयालाल केवलानी की उपस्थिति रही।

Exit mobile version