Site icon Yashbharat.com

Katni : आरपीएफ चौकी में मानसिक कमजोर युवक से बेरहम मारपीट

katni shikayat pitai

कटनी। देररात दमोह के लिए ट्रेन न होने पर मुड़वारा स्टेशन में अपनी मां के साथ रूके मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ आरपीएफ चौकी में बंद कर निर्मम पिटाई का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित विक्षिप्त पुत्र के साथ कलशाम मां आरपीएफ चौकी में पदस्थ मारपीट करने वाले आरपीएफ कर्मियों कि शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंची। इस दौरान मां ने अपने विक्षिप्त पुत्र के पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्से में आए चोट के निशान भी मीडिया कर्मियों को दिखाए। रेल पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरपीएफ कर्मियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में रेलसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दमोह निवासी सरोज राय गतदिवस अपने मानसिक रूप से कमजोर पुत्र शनि राय के साथ किसी कार्यवश कटनी पहुंची और देररात दमोह के लिए कोई ट्रेन न होने के कारण मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही अपने पुत्र के साथ सो गई।
इस दौरान रात में पुत्र शनि राय लघुशंका के लिए स्टेशन के बाहर निकला तो उसे मुड़वारा स्टेशन की आरपीएफ चौकी में पदस्थ आरपीएफ कर्मियों ने पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। विक्षिप्त होने के कारण शनिराय कुछ बता नहीं पाया तो उसे पकड़ कर आरपीएफ चौकी के अंदर ले जाकर आरपीएफ कर्मियों ने निर्मम मारपीट की। जिसके कारण उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान आ गए।
युवक के हाथ की घड़ी भी उतार कर रखी ली गई थी। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। बुधवार को जब युवक दमोह पहुंचा तो मां ने उसके कपड़े उतारे और देखा तो चोट के निशान दिखे। गुरूवार को पीड़ित युवक की मां जीआरपी पहुंची और देर रात रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। काफी देर बाद जीआरपी ने शिकायत दर्ज की और मुलाहिजे के लिए अस्पताल भेजा।

Exit mobile version