Site icon YASHBHARAT.COM

katni : आयुष्मान योजना से लाभांवित हितग्राहियों से सांसद ने की बात

katni aaushman yojna news

कटनी। केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो गया है। योजना के लिए लोगों का पंजीयन भी किया जा रहा है, जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। यह बात सांसद बी डी शर्मा ने आज द्वारका भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

सांसद श्री शर्मा ने इस दौरान आयुष्मान योजना से लाभांवित लोगों से बात भी की। हितग्राहियों ने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना से निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का निःशुल्क उपचार हो रहा है।

हितग्राहियों ने इसके लिए केन्द्र सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। सांसद श्री शर्मा ने इस दौरान हितग्राहियों से योजना को लेकर आ रही समस्याओं के संबध्ंा में बाते करते हुए उनसे सुझाव भी मांगे।

इस दौरान 23 हितग्राहियों ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में महापौर शशांक श्रीवास्तव, ननि अध्यक्ष संतोष शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, पूर्व निगमाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि एवं प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय चौदहा बेबू सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version