katni

Katni: आग में झुलसी किशोरी की मौत

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत ग्राम पडूआ में आग में बुरी तरह झुलसी एक 17 वर्षीय किशोरी की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पडूआ निवासी 17 वर्षीय सोनम पिता सुरेश श्रीवास सेन को गतदिवस आग में बुरी तरह झुलस जाने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सोनम ने स्वयं आग लगाई या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुई। इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Back to top button