Site icon Yashbharat.com

Katni:सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग होगी सिंधी महिला काउंसिल ऑफ इंडिया, कटनी में नवीन कार्यकारणी ने ली शपथ

IMG 20210311 WA0002

कटनी। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर गठित संस्था सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की कटनी महिला शाखा का गठन हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से नीलम जगवानी अध्यक्ष  नीलम जगवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोना पुरूस्वानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कशिश रोहरा, सचिव सोनिया बत्रा, सहसचिव लक्ष्मी खूबचंदानी, कोषाध्यक्ष नीतू लालवानी, ऑडिटर सुमन छत्तनी, मीडिया प्रभारी उषा पमनानी, मधू खूबचंदानी व कार्यकारिणी सदस्य कविता सचदेवा, एकता बत्रा, लता पृथ्यानी, पलक आहूजा, रेशमा पंजवानी, कुसुम गिदवानी, वाणी बजाज, पूजा मंगलानी, पलक पुरूस्वानी, इंदरा खूबचंदानी को शपथ दिलाई गई।

महिला विश्व दिवस पर समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान नवगठित संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया।

विश्व महिला दिवस पर संस्था द्वारा शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय वरूण भवन, कटनी में पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष मोहन बत्रा, वरिष्ठ समाज सेवी व काउंसिल के पूर्व राष्ट्रीय सचिव गंगाराम कटारिया, वरिष्ठ समाजसेवी दर्शन लाल गेई, मोहन लाल बजाज (मन्नु भैया), वरिष्ठ समाजसेवी झम्मटमल ठारवानी , पुर्व वयापारी संघ अध्यक्ष गोविंद सचदेवा के आतिथ्य,  कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ, उसके पश्चात् सभी अतिथि गणों का कार्यक्रम में शाल पहनाकर स्वागत किया गया।

 

महिलाओं की मौजूदगी में पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष मोहन बत्रा द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नीलम जगवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोना पुरूस्वानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कशिश रोहरा, सचिव सोनिया बत्रा, सहसचिव लक्ष्मी खूबचंदानी, कोषाध्यक्ष नीतू लालवानी, ऑडिटर सुमन  छत्तानी, मीडिया प्रभारी उषा पमनानी, मधू खूबचंदानी व कार्यकारिणी सदस्य कविता सचदेवा, एकता बत्रा, लता पृथ्यानी, पलक आहूजा, रेशमा पंजवानी, कुसुम गिदवानी, वाणी बजाज, पूजा मंगलानी, पलक पुरूस्वानी, इंदरा खूबचंदानी को शपथ दिलाई गई।

महिला विश्व दिवस पर समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान नवगठित संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया।
संस्था की अध्यक्ष नीलम जगवानी ने  कहा कि घर के चौके-चूल्हे से बाहर, व्यवसाय हो, साहित्य जगत हो, प्रशासनिक सेवा हो, विदेश सेवा हो, पुलिस विभाग हो या हवाई सेवा हो या फिर खेल का मैदान हो, महिलाओं ने सफलता का परचम हर जगह लहराया है।

सोनिया बत्रा ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए  कहा कि सिंधी समाज की महिलाओं को  जागरूक होने के  आवश्यकता है। यहां तक कि महिलाएँ कई राष्ट्रों की राष्ट्राध्यक्ष भी रही हैं और कुछ तो वर्तमान में भी हैं। इससे प्रेरणा लेनी चाहिये।

मोना पुरुस्वानी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया और कहा सिंधी भाषा का उपयोग घर पर बोलने के लिए करे।

नीतू लालवानी ने मंच संचालन के साथ सभी सिंधी भाषा व क्लचर पर प्रकाश डाला। महिलाओं के लिए  कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का संचालन लक्ष्मी खूबचंदानी ने किया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित सच्चानंद चेलानी, डॉ. जी. डी. लालवानी, प्रेम बत्रा, मेघराज खूबचंदानी, खीयल चावला, अशोक मोहनानी, अमर चेतवानी, नेवंद खूबचंदानी अशोक रोहरा, संजय खूबचंदानी, मनीष जगवानी हरनाम सुंदरानी व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस गरिमामयी कार्यक्रम के सफल संचालन में समाजसेवी गोविंद सचदेवा का योगदान सराहनीय रहा।

Exit mobile version