हजारों दीपों की रोशनी से जगमग हुआ कटायेघाट,लगातार 30 वे वर्ष श्रीराम सेवा समिति का भव्य दीपदान कार्यक्रम संपन्न
कटनी/-श्रीराम सेवा समिति कटनी द्वारा लगातार 30 वे वर्ष भव्य दीपदान एवं गंगा आरती का कार्यक्रम हजारों की संख्या में उपस्थित रामभक्त एवं माताओं बहनों की उपस्थिति में सफ़लता पूर्वक संपन्न कराया गया।
प्रातः 11 बजे से कटायेघाट हनुमान मंदिर वाले पंडित कमलेश जी तिवारी,पं.कृष्ण किशोर गौतम जी,पं.शिवम गौतम,पं.शुभम गौतम के मार्गदर्शन में पूजा प्रारंभ कराके अखंड ज्योत वर्तिका परिवर्तन, चोला परिवर्तन एवं ध्वजारोहण किया गया। तद- उपरांत उपस्थित रामभक्तो ने हवन एवं पूजन किया ।संपूर्ण हवन पूजन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक डॉ एस के खम्परिया,अध्यक्ष सुकीर्ति जैन(पूर्व विधायक),कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील उपाध्याय,कार्यक्रम सचिव राजेंद्र मुनीम अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रामभक्तों एवं माताओं बहनों ने हवन किया।
सायं के समय भव्य दीपदान एवं गंगा आरती का कार्यक्रम पंडित शिवम गौतम एवं शुभम् गौतम की वाणी से निकली भजन स्वर लहरी के साथ प्रारंभ हुआ। जालपा मढिया के पंडा श्री लाल जी पंडा के नेतृत्व में भगत समाज के भगत गायन के साथ श्री रीतेश पंडा द्वारा गंगा आरती कराई गई। फिर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जनों द्वारा दीपदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीराम सेवा समिति के सचिव विक्रम खम्परिया,कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील उपाध्याय कार्यक्रम सचिव राजेंद्र मुनीम अग्रवाल सलाहकार द्वय ललित लल्लू सोनी,बी के चौबे,एमआईसी सदस्य द्वय सुभाष सिब्बू साहू,डॉ रमेश सोनी, श्रीमति रजनी वर्मा, सुमन रजक,
हेतराम बर्मन,जितेंद्र बड़गैया संजय मिश्रा,नीतेश उपाध्याय,बृजेश गौतम वंश खम्परिया,हितेंद्र स्वर्णकार,प्रदीप तिवारी,विवेक अग्रवाल,संतोष सेन,राजेश रावत,राजा जगवानी,संचित मनी जैन,आशीष तिवारी,सत्यप्रकाश द्विवेदी,सुनील द्विवेदी,सुजीत जैन,शशांक मोनू गुप्ता,चंद्रशेखर गुजर,बृजेश गौतम,आयुष खम्परिया, हृषदेयांश बड़गैयां,अनमोल चक्रवर्ती,उदय प्रताप सिंह,सूर्यांश टीपा,दिव्यांश द्विवेदी,प्रियांशु पाठक,वेदांत पटेल,देवेश चतुर्वेदी,अंबर असाटी,आर्यन दुबे,आयुष चौधरी,शोभित पाण्डेय,हर्षित साहू सहित हजारों राम भक्त एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

