Site icon Yashbharat.com

करवा चौथ 2026: हाथों में रचेंगी खुशियां- जानें क्यों खास हैं कांच की चूड़ियां, राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ी तो बढ़ेगा प्यार और सौभाग्य

chudiya kangan styl

करवा चौथ 2026: हाथों में रचेंगी खुशियां- जानें क्यों खास हैं कांच की चूड़ियां, राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ी तो बढ़ेगा प्यार और सौभाग्य

नई दिल्ली। पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पावन पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर, गुरुवार को पूरे देश में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और निरोगी जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चौथ माता की पूजा-अर्चना के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ के पूजन में महिलाओं के सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है, जिसमें कांच की चूड़ियां सुहाग की सबसे प्रमुख और पवित्र निशानी मानी जाती हैं।

क्यों माना जाता है कांच की चूड़ियों को अखंड सौभाग्य का प्रतीक?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजा के समय कांच की चूड़ियां पहनना अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में मधुरता का प्रतीक है। चूड़ियों की मधुर खनक से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि सदियों से करवा चौथ पर कांच की नई चूड़ियां पहनने की परंपरा निभाई जा रही है।

भूलकर भी न पहनें इन रंगों की चूड़ियां

करवा चौथ जैसे मंगलकारी सुहाग पर्व पर रंगों का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए

राशि अनुसार चुनें अपनी चूड़ियों का सही रंग

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार चूड़ियों के शुभ रंग का चुनाव करें, तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है:

सही नियमों और शुभ रंगों के साथ किया गया यह व्रत आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम, मिठास और खुशहाली बनाए रखेगा।

Exit mobile version