Site icon Yashbharat.com

Karnatka Crisis: ‘वापस लौट आएं वर्ना परिणाम भुगतें- सिद्धरमैया की बागी विधायकों को चेतावनी; 10 प्वॉइंट्स में जानें अब तक घटनाक्रम

images 76

वेब डेस्क। कर्नाटक (Karnataka) के सत्तारूढ़ जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन (JDS Congress Alliance) के ऊपर मंडरा रहे खतरे के बादल के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बागी विधायकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि बागी विधायक वापस लौट आएं अन्यथा परिणाम भुगतें। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस उन विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करेगी जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे की वजह से मंगलवार को राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके अलावा लोकसभा में भी इस मामले की गूंज सुनाई दी। कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक बार फिर यह मामला सदन में उठाया जिसके बाद पार्टी के सभी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। 10 प्वाइंट्स में जानिए कर्नाटक में अभी तक क्या क्‍या हुआ:

1- कर्नाटक मुद्दे पर कांग्रेस को मंगलवार को एक और करारा झटका लगा। पार्टी से निलंबित चल रहे विधायक रोशन बेग ने कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

2- राज्यसभा सभापति ने कहा कि कांग्रेस सदस्य बी के हरिप्रसाद ने कर्नाटक मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल स्थगित करने का अनुरोध किया। नायडू ने कहा कि यह नोटिस इसलिए उन्होंने अस्वीकार किया क्योंकि शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य यह मुद्दा उठा सकते हैं।

Exit mobile version