Site icon Yashbharat.com

नमाज के लिए बीच रास्ते में रोकी बस, वायरल वीडियो पर कर्नाटक सरकार सख्त

Screenshot 20250501 091159 Chrome 1

KSRTC Bus Driver Viral Video :नमाज के लिए बीच रास्ते में रोकी बस, वायरल वीडियो पर कर्नाटक सरकार सख्त कर्नाटक (Karnataka) के हावेरी (Haveri) में नमाज (Salah) के लिए सरकारी बस के ड्राइवर ने रास्ते में ही बस रोक दी। इससे बस में बैठे यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने का इंतजार करते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, उसके बाद बवाल मच गया। कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (Karnataka State Transport Corporation) ने इस मामले की जांच शुरू करने का आदेश दिया।

घटना मंगलवार को उस समय हुई जब बस में यात्री बैठे थे। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन ड्राइवर ने फिर भी बस रोककर नमाज पढ़ी। यह घटना शाम को हुबली-हावेरी रोड पर हुई। वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version