Site icon Yashbharat.com

Karnataka Floor Test Live: कर्नाटक का सियासी नाटक थमा, कुमारस्वामी सरकार गिरी

19 07 2019 hd kumarswami 19414174 m 2

बेंगलुरु, एजेंसी। Karnataka Floor Test Live, पिछले कई दिनों से चल रहे कर्नाटक का सियासी नाटक का आखिर अंत हो ही गया। कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार बहुमत साबित नहीं कर सके। मंगलवार शाम को कुमारस्वामी ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया, जिसके इसके बाद स्पीकर ने वोटिंग कराई सदन में इस दौरान कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में 99 और विपक्ष में 105 वोट पड़े। इस प्रकार गठबंधन सरकार गिर गई।
इससे पहले विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के बहस में जवाब देते हुए कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि वह सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने कहा ‘ मैं खुशी-खुशी इस पद को छोड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा ट्रस्ट वोट को आगे खींचने का नहीं है। मैं सदन के स्पीकर और लोगों से माफी मांगता हूं।

इसी बीच बैंगलुरु में अगले 48 घंटे के लिए धारा 144 लागू हो गया है। कनार्टक विधानसभा में सोमवार को रात भर चले सियासी ड्रामे के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) ने विस अध्यक्ष ने बागी विधायकों को मिलने के लिए भी बुलाया। साथ ही शक्ति परीक्षण के लिए डेड लाइन भी दी। स्‍पीकर ने कुमारस्‍वामी (HD Kumaraswamy) सरकार को मंगलवार शाम छह बजे तक बहुमत साबित करने का वक्‍त दिया था। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने सोमवार को आधी रात के बाद मतदान कराए बगैर ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में आज फि‍र मामले की सुनवाई टल गई है। बागी विधायकों के वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि स्‍पीकर शक्ति परीक्षण के तहत होने वाली वोटिंग को जानबूझ कर लटकाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहतगी ने सर्वोच्‍च अदालत से यह गुजारिश की कि वह स्पीकर को निर्देश दे कि वह आज ही शाम को छह बजे तक कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार की विश्वासमत के लिए वोटिंग की प्रक्रिया को पूरा कराएं। अदालत में स्‍पीकर की ओर से यह कहा गया कि आज शाम तक विश्‍वास मत पर वोटिंग होने की संभावना है। इस पर अदालत ने दो निर्दलीय विधायकों की ओर से दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई कल यानी बुधवार तक के लिए स्‍थगित कर दी।

19:45PM: सदन में वोटिंग के दौरान कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में 99 और विपक्ष में 105 वोट पड़े। इस प्रकार गठबंधन सरकार गिर गई।

19:40PM: कुमारस्वामी सरकार के विश्वास मत पर हुई वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसके साथ ही कुमारस्वामी सरकार छह मतों से गिर गई।

19:36PM: मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

19:16PM: कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर वोटिंग कर रही है। इससे पहले सीएम कुमारस्वामी ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद स्पीकर ने वोटिंग कराने का ऐलान कर दिया।

Exit mobile version