Site icon Yashbharat.com

Karnataka Assembly Election Result 2023 LIVE Update: कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर, भाजपा पीछे

images 56

Karnataka Assembly Election Result 2023 LIVE Update: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा काफी पीछे हो गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज फैसले का दिन है। सभी 224 सीटों पर मतगणना जारी है। 12 बजे तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। कर्नाटक में अभी भाजपा की सरकार है। इससे पहले हर पांच साल में सत्ता की अदला-बदली का रिवाज रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी दल को बहुमत न मिले। ऐसे में जेडीएस की भूमिका अहम हो सकती है.

KarnatakaElectionResults2023: अब तक के रुझान

Party Lead Win Total
बीजेपी 76 0 76
कांग्रेस 118 0 118
जेडीएस 25 0 25
अन्य 5 0 5

कर्नाटक को लेकर जैसे-जैसे तस्वीर साफ हो रही है, कांग्रेस में हलचल तेज होती जा रही है। पार्टी ने अपने विधायकों को बेंगलुरू शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। हेलिकॉप्टर तैयार कर लिया गया है। स्पष्ट बहुमत मिलता है या नहीं मिलता है तो भी यह रणनीति रहेगी। स्पष्ट बहुमत मिला तो कल ही विधायक दल की बैठक होगी।

Exit mobile version