Karnataka Assembly Election Result 2023 LIVE Update: कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर, भाजपा पीछे

Karnataka Assembly Election Result 2023 LIVE Update: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा काफी पीछे हो गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज फैसले का दिन है। सभी 224 सीटों पर मतगणना जारी है। 12 बजे तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। कर्नाटक में अभी भाजपा की सरकार है। इससे पहले हर पांच साल में सत्ता की अदला-बदली का रिवाज रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी दल को बहुमत न मिले। ऐसे में जेडीएस की भूमिका अहम हो सकती है.
KarnatakaElectionResults2023: अब तक के रुझान
Party | Lead | Win | Total |
---|---|---|---|
बीजेपी | 76 | 0 | 76 |
कांग्रेस | 118 | 0 | 118 |
जेडीएस | 25 | 0 | 25 |
अन्य | 5 | 0 | 5 |
- कर्नाटक में कुल सीट 224, बहुमत का आंकड़ा 113
कर्नाटक को लेकर जैसे-जैसे तस्वीर साफ हो रही है, कांग्रेस में हलचल तेज होती जा रही है। पार्टी ने अपने विधायकों को बेंगलुरू शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। हेलिकॉप्टर तैयार कर लिया गया है। स्पष्ट बहुमत मिलता है या नहीं मिलता है तो भी यह रणनीति रहेगी। स्पष्ट बहुमत मिला तो कल ही विधायक दल की बैठक होगी।