Site icon Yashbharat.com

कानपुर: गुलाल-अगरबत्ती के नाम पर चल रही पान मसाला पैकेजिंग यूनिट का भांडाफोड़; मालिक रितिक अग्रवाल फरार

महाकौशल एक्सप्रेस में दिल्ली से कटनी पहुंचे पान मसाला के 62 बोरे जप्त, कटनी रेलवे-स्टेशन के पार्सल घर में सेंट्रल जीएसटी टीम की कारवाई

कानपुर: गुलाल-अगरबत्ती के नाम पर चल रही पान मसाला पैकेजिंग यूनिट का भांडाफोड़; मालिक रितिक अग्रवाल फरार

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के इस्पात नगर में वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB), रेंज-डी की टीम ने एक फर्जी पैकेजिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया है। गुलाल और अगरबत्ती निर्माण के नाम पर किराए पर ली गई इमारत की पहली मंजिल पर अवैध रूप से नामी ब्रांडों के पान मसाला की पैकेजिंग का काम चल रहा था।

छापेमारी के दौरान दो नामी कंपनियों की पैकेजिंग सामग्री, कच्चा माल और एक वर्टिकल पाउच पैकिंग मशीन बरामद की गई है। कार्रवाई की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक रितिक अग्रवाल मौके से फरार हो गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई और आगे की जांच

यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर सान्या छाबड़ा, कुमार आनंद और ज्वाइंट कमिश्नर सुशील गौतम के नेतृत्व में की गई:

ANTF ने पकड़ी थी 2.95 करोड़ की नशीली सिरप

इससे पहले, कानपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से कोडीन युक्त सिरप की 25,000 बोतलें जब्त की थीं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.95 करोड़ रुपये है। इस मामले में पुलिस ने बिहार के मधुबनी निवासी मिहिर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया था, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए दिल्ली से सिरप मंगवाकर प्रयागराज और वाराणसी में सप्लाई करता था।

Exit mobile version