कानपुर किडनी कांड: एमबीए छात्र की किडनी 10 लाख में, मरीज से वसूले गए 60 लाख

कानपुर किडनी कांड: एमबीए छात्र की किडनी 10 लाख में, मरीज से वसूले गए 60 लाख

कानपुर किडनी कांड: एमबीए छात्र की किडनी 10 लाख में, मरीज से वसूले गए 60 लाख, कानपुर में एक बड़े किडनी तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जानकारी के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर निवासी एमबीए छात्र आयुष की किडनी 10 लाख रुपये में डील हुई थी, जबकि किडनी लेने वाले मरीज से 60 लाख रुपये वसूले गए। इस भारी अंतर ने इस काले कारोबार का पर्दाफाश किया।

कानपुर किडनी कांड: एमबीए छात्र की किडनी 10 लाख में, मरीज से वसूले गए 60 लाख

स्वास्थ्य विभाग, विजिलेंस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तीन अस्पतालों – मेड लाइफ हॉस्पिटल (कल्यापुर), आहूजा हॉस्पिटल (रावतपुर), और प्रिया हॉस्पिटल (पनकी रोड) – में छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया।

 आरोपी और घटनाक्रम

पुलिस ने आहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा और किडनी दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ ‘काना’ को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि लखनऊ से विशेष डॉक्टरों की टीम आकर कानपुर में ऑपरेशन करती थी।

डोनर आयुष को केवल 3.5 लाख रुपये दिए गए, जबकि मरीज से 60 लाख वसूले गए। आयुष ने बताया कि उसे दलाल शिवम ने जरूरतमंद होने का बहाना बनाकर अपने जाल में फंसाया।

पुलिस की कार्रवाई

CMO, विजिलेंस और STF की टीमें अस्पतालों के दस्तावेज खंगाल रही हैं। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि अब तक कितने लोग इस रैकेट का शिकार बन चुके हैं। इस मामले में कई बड़े सफेदपोश और बाहरी डॉक्टरों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।कानपुर किडनी कांड: एमबीए छात्र की किडनी 10 लाख में, मरीज से वसूले गए 60 लाख

 

Exit mobile version