Site icon Yashbharat.com

कमल हासन ने बनाई नई पार्टी आप भी जान लीजिये नाम

images 19

राजनीतिक डेस्क। अभिनेता से राजनेता बने तमिल एक्टर कमल हासन ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज़ कर दिया है. हासन ने बुधवार को तमिलनाडु के मदुरई में अपनी पार्टी के आधिकारिक नाम की घोषणा की। हासन की पार्टी का नाम- मक्कल नीदि मय्यम होगा. इसका मतलब है- People’s Justice Centre यानी जनता न्याय केंद्र. इसके साथ ही पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट www.maiam.com भी लॉन्च कर दी गई है।

अपने आलोचकों को चेतावनी देते हुए हासन ने कहा, “आज तमिलनाडु की आत्मा जल रही है. भ्रष्टाचार में डूबे हाथ जल जाएंगे.” उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब वह लगातार उनसे मुलाकात करेंगे और यह आखिरी मुलाकात नहीं होगी. उन्होंने कहा, “यह एक दिन की बात नहीं है. यह अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने वाला है। हम आम लोगों की पार्टी बना रहे हैं, आज का दिन सिर्फ एक उदाहरण है।

कमल हासन ने अपनी पार्टी के संबंध में एक ट्वीट में लिखा, “मक्कल नीदि मय्यम आपकी पार्टी है. यह लंबे समय तक रहेगी और जो बदलाव हम देखना चाहते हैं वह लेकर आएगी. आपकी सेवा करने के लिए हमारा मार्गदर्शन करें.”

Exit mobile version