katniLatest

विजयराघवगढ़ में धूम धाम से निकली कलश शोभा यात्रा, उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब,पंचमठा धाम में ब्रह्मर्षि वेदांती जी महराज ने की भगवान गणेश की पूजा अर्चना, श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ 22 सितंबर से

कटनी। विजयराघवगढ़ में धूम धाम से निकली कलश शोभा यात्रा, उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब,पंचमठा धाम में ब्रह्मर्षि वेदांती जी महराज ने की भगवान गणेश की पूजा अर्चना, श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ 22 सितंबर से । संकटमोचन आश्रम जगन्नाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हनुमान जी महराज के संरक्षण में एवं युवराज महंत डॉक्टर राघवेश दास वेदांती जी के संयोजन में कल से शुरू होगा। इससे पूर्व आज शनिवार को विशाल कलश यात्रा धूम धाम से निकाली गई। कथा व्यास श्री वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि डॉक्टर वेदांती जी महराज के नगर में आगमन होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उनके दर्शनों के लिए उमड़ी। लोगों ने भाव सहित महराज जी का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंचमठा धाम में विराजित भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना श्री वेदांती जी महराज द्वारा की गई और उसके साथ ही कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह कलश यात्रा विजयराघवगढ़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए संकट मोचन आश्रम जगन्नाथ धाम पहुंची। जगह जगह लोगों ने महराज जी और कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत वंदन किया। जय श्री राम के जयघोष से समूचा विजयराघवगढ़ नगर गुंजायमान हुआ। संकट मोचन आश्रम में कथा स्थल पर पहुंच कर महराज श्री वेदांती जी ने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित भीड़ को आशीर्वचन कहे। अगले क्रम में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों, युवक, युवतियों, बच्चों ने सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम