Site icon Yashbharat.com

Jyotiraditya Scindia FB Account Hacked: केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक, पुराने पाेस्ट अपलाेड किए

08 07 2021 jyotiraditya scindia facebook account hacked 202178 103735

ग्वालियर Jyotiraditya Scindia FB Account Hacked। केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया के फेसबुक अकाउंट हैक हाेने की खबर आज सुबह तेजी से वायरल हुई है। जिसमें कुछ पुराने पाेस्ट के साथ वीडियाे भी अपलाेड किए गए हैं।

हालांकि दावा किया गया है कि सुबह तक हैकिंग काे राेक दिया गया और डेटा रिकवर कर लिया गया है। राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार काे केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद रात दाे बजे करीब अचानक उनके फेसबुक अकाउंट से कई सारे पाेस्ट हुए।

जिसमें उनके कांग्रेस में रहते हुए दिए गए बयान और वीडियाे शामिल थे। इन फाेटाे एवं वीडियाे के पाेस्ट हाेते ही हडकंप मच गया। सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे ने बताया कि सुबह तक फेसबुक हैकिंग काे राेक दिया गया व सभी डेटा रिकवर भी कर लिया गया है।

सायबर टीम हुई अलर्टः सिंधिया समर्थक घाटगे के अनुसार केंद्रीय मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक हाेने की सूचना मिलते ही सायबर टीम अलर्ट माेड पर आ गई थी। इसके बाद हैकिंग काे राेकने के साथ ही सभी पुरानी पाेस्ट भी हटा दी गई हैं।

इंटरनेट मीडिया अकाउंट हैकिंग बनी परेशानीः इंटरनेट मीडिया के उपयाेगकर्ताओं के लिए अकाउंट हैकिंग एक बड़ी परेशानी बन चुकी है। आनलाइन ठगी का गैंग चलाने वाले लाेग इसके जरिए लाेगाें काे ठगी का शिकार भी बना रहे हैं। कई मामलाें में देखने में आया है कि लाेगाें के अकाउंट काे हैक करके उनके फ्रेंड्स काे मैसेज भेजकर पैसाें की मांग की गई है। इस प्रकार के कई मामले सायबर सेल के पास भी पहुंचे हैं। हालांकि इस पर अब तक पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है।

Exit mobile version