Site icon Yashbharat.com

Justice for Rinku Sharma: रिंकू शर्मा की हत्या पर सियासत तेज, दिल्ली की पूर्व मंत्री समेत भाजपा नेताओं ने की परिवाार से मुलाकात

12 02 2021 rinku sharma 21361460 162227897

नई दिल्ली, । पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार रात को 24 वर्षीय रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार दोपहर बाद आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिड़लान रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान राखी  तकरीबन 2 घंटे तक रिंकू शर्मा के परिजनों के साथ रहींं।

 

वहीं, इस दौरान ‘राखी बिड़लान वापस जाओ’ व ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। वहीं, भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस ने राखी बिड़लान को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद हंस राज हंस भी रिंकू के स्वजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद व पुलिस अधिकारियों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे, उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पर सुरक्षा बल की बढ़ोतरी कर दी है। ड्रोन से इलाके में नजर रखी जा रही है। रिंकू शर्मा की मौत से हिन्दू संगठनों में भी गुस्सा है। इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

बता दें कि बुधवार रात को मामूली विवाद में इलाके के कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर रिंकू शर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि घर के पास ही रिंकू शर्मा अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था। इस दौरान   वहां झगड़ा हो गया और दर्जनभर लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, परिवार का आरोप है कि रिंकू की हत्या इसलिए कि गई की वो इलाके में जय श्री राम के नारे लगाता था। बताया तो यहां तक जाता है कि जिस दौरान रिंकू शर्मा को चाकू मारा गया तो वह घायल होने के बावजूद जय श्रीराम के नारे लगाता था। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने भी ट्वीट कर रिंकू शर्मा के लिए न्याय की मांग की है।

Exit mobile version