Site icon Yashbharat.com

जज का कुत्ता खो गया, 14 के खिलाफ FIR दर्ज, खोजने में जुटी पुलिस

wp 17047057628925389409511855584569

जज का कुत्ता खो गया, 14 के खिलाफ FIR दर्ज, खोजने में पुलिस जुटी है।  इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले एक सिविल जज का कुत्ता गायब हो गया. जज की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सनसिटी के रहने वाले डंपी अहमद समेत 14 के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है. आरोप है कि कॉलोनी के दबंगों ने कुत्ते के साथ कुछ अनहोनी कर दी है. आरोप है कि जज की बेटियों के साथ भी अभद्रता की गई है.

जज ने पुलिस को बताया कि उनके कुत्ते के भौंकने को लेकर कालोनी में विवाद हो गया था. डंपी ने ही उनका कुत्ता गायब किया है. जिस पर पुलिस ने डंपी से पूछताछ की। कई बार बातचीत करने के बावजूद कोई हल नहीं निकला. सीसीटीवी से लेकर पुलिस ने हर जगह कुत्ते को तलाश किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी. कुत्ते के गायब होने से जज की दोनों बेटियां काफी परेशान हैं. जज ने थाना पुलिस के अलावा सीओ और एसएसपी से भी मामले की शिकायत की है. जज की इन दिनों तबियत ठीक नहीं थी. उनके पति लखनऊ में हैं.

 

इज्जतनगर थाने में दर्ज एफआईआर में जज ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं. तबीयत ठीक न होने की वजह से वह बिस्तर पर थीं. पति लखनऊ में हैं. एक महिला उनकी बेटियों को बुलाकर ले गई. बाहर उनके साथ अभद्रता की गई. ये वही लेाग हैं. जिन्होंने जज का पालतू कुत्ता गायब कर दिया. इज्जतनगर पुलिस पहले तो ऐसे ही ढूंढती रही, लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Exit mobile version