Site icon Yashbharat.com

जेपीसी की बैठक आज: वक्फ बिल के 444 संशोधनों पर क्या होगी चर्चा?

Screenshot 20250127 101532 Chrome

जेपीसी की बैठक आज: वक्फ बिल के 444 संशोधनों पर क्या होगी चर्चा?। वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की आज 11 बजे बैठक है. बैठक में बिल पर क्लॉज दर क्लॉज चर्चा होगी. पिछली बैठक में हंगामा हो गया था. 10 विपक्षी सांसदों को एक दिन के लिए जेपीसी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था. दरअसल, वक्फ बिल को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संशोधन के नोटिस दिए हैं. सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों ने प्रस्तावित बिल में 444 संशोधन के नोटिस दिए हैं।

जेपीसी की बैठक आज: वक्फ बिल के 444 संशोधनों पर क्या होगी चर्चा?

सभी विपक्षी सदस्यों की एकमत मांगें है कि आगाखानी, शिया और दूसरों के लिए अलग वक्फ की जरूरत नहीं है. बिल में वक्फ बोर्ड के प्रस्तावित ढांचे के विरोध में विपक्षी सदस्य एकमत हैं. कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि सदस्य इस्लाम का पालन करने वाले होने चाहिए और इसमें कम से कम 3-5 महिलाएं हों।

एनडीए के सहयोगी बिल पर दे सकते हैं सुझाव

एनडीए सहयोगियों ने भी बिल में संशोधन के नोटिस दिए थे पर अंतिम सूची तैयार होने से पहले संशोधन के नोटिस वापस ले लिया. हालांकि एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल इस बिल पर कुछ सुझाव दे सकते हैं. तकनीकी रूप से यह जरूरी नहीं है कि उनके सुझाव रिकॉर्ड पर हों. एनडीए सहयोगियों द्वारा बिल पर ये सुझाव दिए जा सकते हैं। जेपीसी की बैठक आज: वक्फ बिल के 444 संशोधनों पर क्या होगी चर्चा?

Exit mobile version