Site icon Yashbharat.com

कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर संयुक्त मोर्चा ने सौंपा 51 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

IMG 20250208 WA0022

कटनी। प्रांतीय आह्वान पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने आंदोलन के तीसरे चरण में 51 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु कटनी कलेक्ट्रेट गेट के सामने मोर्चा में सम्मिलित 52 संगठन प्रमुखों व पदाधिकारियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर संगठनात्मक एकता का संदेश दिया तथा कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की । अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी, जिलाध्यक्ष आर के बत्रा, जिला सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर, महामंत्री सुनील मिश्रा की प्रमुखता में मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन एडीएम श्रीमती साधना परस्ते को सौंपा गया । मध्यप्रदेश सिविल सेवा महासंघ से संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निधि गोहल, एसडीएम प्रदीप मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, तहसीलदार सुश्री नेहा जैन, अधीक्षक भू अभिलेख डॉ राकेश अहिरवार, कलेक्ट्रेट अधीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने भी ज्ञापन में अपनी उपस्थिति देकर अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का समर्थन किया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगे कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा कर हेल्थ कार्ड जारी करने,लंबित 3 प्रतिशत डी ए शीघ्र देने , पुरानी पेंशन की बहाली,2016 से रोकी गई पदोन्नति स्थाई रूप से शुरू करने, लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तन करने व ग्रेड पे 1300 के स्थान पर 1800 किये जाने ,गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान के अनुरूप दिया जाने, दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मियों अंशकालीन को नियमित किया जाने ,रसोईया कोटवार आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता को कलेक्टर दर पर घोषित करने, कर्मचारी को 300 दिवस के अर्जित अवकाश का लाभ दिये जाने,टैक्सी प्रथा बंद करना सीपीसीटी परीक्षा की बाध्यता खत्म करना आउटसोर्स प्रथा बंद कर नियमित पदों पर भर्ती किये जाने,समस्त प्रकार केभत्ते सातवें वेतनमान के अनुरूप दिये जाने सहित एवं अन्य51सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया । धरना आंदोलन में सम्मिलित संगठनों में राजपत्रित अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष डॉ मनीष मिश्रा, तृतीय व पंचायत समन्वय अधिकारी संघ अवधेश दाहिया, बलबीर सिंह, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष एम एस यादव,पूर्णेश उइके जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ,शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी,अजय गौतम,लिपिक संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र तिवारी , ,ए के मेहरा छात्रावास अधीक्षक संघ, अजय नामदेव विद्युत मंडल संघ, , पटवारी संघ अनुज दाहिया , पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अनंत तिवारी, महिला प्रकोष्ठ दीप्ति सिंह,सपना गुप्ता, निमिषा मिश्रा, नीता सेन, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ बी के राठौर,सीमा चौधरी, प्रवक्ता संजय मिश्रा,शिवराज चौधरी,रूपसिंह, संजय कुशवाहा,बखत सिंह, पद्मकांत पटेल, बी डी बाजपेई,सुयश बर्मन , रामशरण दिवान,भगीरथ तिवारी जिलाध्यक्ष स्थाई कर्मी कल्याण संघ,निलेश पौराणिक धर्मेंद्र राज बाबूलाल अहिरवार ,अनिल पांडे , कपिल मनहर , बबलू चौधरी ,भगत सिंह अरविंद उपाध्याय ,हंसराज बोरकर, कैलाश साहू अजमुद्दीन शाह हरीश बेन शत्रुघन यादव रतन ठाकुर,बलवीर सिंह ,ज्योति चौधरी ललिता वर्षा खुशबू आशा केवट वर्षा ललिता रीना नीलम आदि उपस्थित रहे । संगठनों ने बताया कि यदि इसके बाद भी हमारी मांगों का निराकरण नहीं होता है तो मध्य प्रदेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी भोपाल में 16 फरवरी को आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्य प्रदेश शासन की होगी।

Exit mobile version