katniLatest

संयुक्त कलेक्टर संस्कृति लटोरिया को मिला खनिज अधिकारी का प्रभार

संयुक्त कलेक्टर संस्कृति लटोरिया को मिला खनिज अधिकारी का प्रभार

कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने संयुक्त कलेक्टर संस्कृति एम लटोरिया को अपने कार्य के साथ- साथ खनिज अधिकारी कटनी के कार्य दायित्व संपादित करने हेतु नामांकित किया है। खनिज विभाग की समस्त नस्तियां सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा परीक्षण उपरांत प्रभारी खनिज अधिकारी संयुक्त कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

विदित हो कि खनिज अधिकारी के रूप में पदस्थ रहे संतोष सिंह अपनी अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। कलेक्टर श्री प्रसाद ने श्री सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत किसी अन्य की पदस्थापना होने तक कार्यालयीन व्यवस्था के तहत संयुक्त कलेक्टर को खनिज अधिकारी का दायित्व निभाने हेतु नामांकित किया है।

Back to top button