Site icon Yashbharat.com

Joe Biden: जो बाइडन ने पेंसिलवेनिया में दर्ज की जीत, बनेंगे अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति, ट्रंप को दी करारी शिकस्‍त

jio biden

Washington Joe Biden: जो बाइडन ने पेंसिलवेनिया में दर्ज जीत की।  डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जो बाइडन ने पेंसिलवेनिया में जीत दर्ज कर ली है। द न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक, बाइडेन को 273 इलेक्‍टोरल मत मिले हैं जबकि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को बड़ी मायूसी हाथ लगी है। इस चुनावी लड़ाई में ट्रंप 214 मतों पर ही अटक गए हैं। इस बड़ी जीत के साथ ही जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति होंगे। इसके साथ ही बाइडन की ट्रांजिशन टीम सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया के काम में जुट गई है। हालांकि कई राज्‍यों में चौथे दिन भी मतगणना का काम जारी है।

77 वर्षीय बाइडन ने राष्ट्र को दिए अपने संबोधन में कहा है कि मैं लोगों को यह बताना चाहता हूं कि हमें अपना काम शुरू करने के लिए अब चुनाव नतीजों का इंतजार नहीं है। हम महामारी को नियंत्रित करने की अपनी योजना पर काम शुरू कर रहे हैं। नतीजों के लिहाज से जॉर्जिया, नेवादा, पेंसिलवेनिया, एरिजोना, नार्थ कैरोलिना और अलास्का बेहद महत्‍वपूर्ण साबित हुए हैं। वहीं ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव वाली रात मैं इन सभी प्रांतों में बड़ी बढ़त में था लेकिन यह बढ़त गायब हो गई।

इस घटनाक्रम से पहले बाइडेन 253 इलेक्टोरल मतों के साथ जद्दोजहद कर रहे थे। पेंसिलवेनिया में मतगणना जारी थी जहां 20 इलेक्टोरल वोट थे। गिनती पूरी होने के साथ ही बाइडन के खाते में पेंसिलवेनिया के 20 इलेक्‍टोरल मत जुड़ गए जिसके साथ उन्‍हें बहुमत से ज्‍यादा 273 इलेक्‍टोरल मत मिल गया और उन्‍होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्‍ड ट्रंप को शिकस्‍त दे दी। रही बात जॉर्जिया की तो यहां 16 इलेक्टोरल वोट है और 99 फीसद गिनती पूरी हो चुकी है। मजेदार बात यह है कि यहां भी बाइडन चार हजार मतों के बड़े अंतर से आगे हैं।

Exit mobile version