Site icon Yashbharat.com

Jobs in mp मेरिट में आने वाले लड़कों को भी स्कूटी दी जाएगी

interviews job

interviews job

job in mp CM शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की है कि जिस प्रकार मेरिट में आने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाती है उसी प्रकार मेरिट में आने वाले लड़कों को भी स्कूटी दी जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कर्नाटक फर्नाटक क्या है, ये मध्यप्रदेश है: शिवराज सिंह चौहान

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में मध्यप्रदेश बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। सुबह ही सभी मंत्री और विधायक यहां पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज से ये व्यवस्था हो जाए कि जिस तरह सांसद अपना कार्यक्रम बनाकर प्रधानमंत्री कार्यालय को देते हैं। ऐसे ही विधायक भी कार्यक्रम बनाकर काम करें। सीएम ने कहा कि ये कर्नाटक फर्नाटक क्या है, ये मध्यप्रदेश है- यहां हम धूमधाम से जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। उनके पास (कांग्रेस) के पास क्या है, हमारे पास नरेंद्र मोदी हैं। दिनरात तपने वाले देवदुर्लभ कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस कहीं हमारा मुकाबला नहीं कर सकती।

मेरे तरकश में तीर बाकी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे तरकस में अभी बहुत सारे तीर हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित और स्थाई सदस्य, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य, समस्त विधायक, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, समस्त महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सहसंयोजक सहित 1168 सदस्य शामिल हुए।
Exit mobile version