job fair in SYNA सायना College कटनी में 18 मार्च को विशाल रोजगार मेला, देश की कई प्रतिष्ठित कंपनी आएंगी

job fair in SYNA सायना इटरनेशनल कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा विशाल रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 18.03.2023 को किया जा रहा है जो सायना महाविद्यालय परिसर झिंझरी कटनी में आयोजित होगा।

सायना महाविद्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेला जो कि पूर्व मे भी देश की प्रतिष्ठित कंपनीज व विभिन्न सेक्टर्स के प्रतिनिधियो द्वारा हजारों युवक/युवतियों को चयन कर रोजगार दे चुके है। प्रत्येक वर्ष रोजगार मेले का आयोजन आयोजित किया जाता रहा है किन्तु कोरोना काल में यह आयोजन संभव नही हो था, कोरोना काल के पश्चात यह पहला अवसर है जहॉ संपूर्ण कटनी जिले के बेरोजगार लोगों को ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई थी।

कल भी अपंजीक्रत युवक/युवतियॉ तत्काल पंजीयन करा सकते हैं। इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनीज जैसे- ग्लोबल ऑटोटेक, शिववशक्ति बायोटेक, बजाज आलॉइंस, आनंदा इम्पीरियल होटल, बंधन बैंक, कैरियर 4 यू, क्रोमवेल इंजीनियरिंग लिमिटेड, महाकौशल रिफ्रेक्ट्रीज,ग्रेंड मेरीडियन होटल, महिन्द्रा, प्रिकॉल लिमिटेड, राधे मशीन लिमिटेड, ला क्लासिक होटल, आरएसबी ट्रांसमिशन, सायना इटरनेशनल स्कूल, आनंद माइनिंग, ज्यॉमिन आइरन मेनुफेक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, सुशील शर्मा एण्ड कंपनी, लाइटेज, मुंजल सोवा लिमिटेड, पेसेफिक, आदि प्रतिष्ठित सेक्टर्स के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

सायना महाविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष रोजगार मेला का आयोजन कर हजारों बेरोजगार युवाओं को उनका रोजगार स्थापित करने में सहायक रहा है। जिलेभर के बेरोजगार युवक/युवतियॉ पहुॅचकर अपने रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version