Job Alert : MP TRIBAL- अतिथि व्याख्याताओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली भर्ती
जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र रामपुर चौक नर्मदा रोड़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रशिक्षणार्थियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा, रेलवे, बैकिंग, बीमा, एसएससी एवं व्यापम, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की भर्ती के पाठ्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। व्याख्याता कोचिंग सेंटरों में प्रशिक्षण दे रहे, प्रशिक्षक अतिथि व्याख्याताओं के चयन हेतु योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये 18 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया अतिथि व्याख्याताओं के लिये निर्धारण योग्यता के तहत प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि होना चाहिये अथवा ऐेसे प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान जहां से प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षाओं में होता रहा हो, में संकाय सदस्य रहा हो। प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में अध्यापन के अनुभव को प्राथमिकता दी जायेगी। प्राप्त आवेदन पत्रों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन शासन के निर्देशानुसार केन्द्र में गठित समिति द्वारा किया जायेगा। जिसका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

