J&j जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी भारत सरकार से मंजूरी, सिंगल डोज में करता है कोरोना से बचाव

images 25

दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत के दवा नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण रोधी अपने टीके के तीसरे फेज के ट्रायल की अनुमति मांगी है और साथ ही आयात लाइसेंस की भी मांग की है। कंपनी का टीका केवल एक खुराक डोज है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।

जॉनसन एंड जॉनसन ने यह आवेदन ऐसे वक्त में किया है जब केंद्र सरकार ने उन सभी विदेशी टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने का फैसला किया है जिनको विश्व स्वास्थ्य संगठन से अथवा अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन या जापान में नियामकों से इसी प्रकार की मंजूरी मिल चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 12 अप्रैल को ‘सुगम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ‘ग्लोबल क्लिनिकल ट्रायल डिवीजन में आवेदन किया था। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि कुछ जटिलताओं के चलते जॉनसन एंड जॉनसन ने सोमवार को दोबारा आवेदन किया।

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में 3 माह तक के लिए सुरक्षित रखा सकता है। कंपनी द्वारा बनाया जा रहा टीका केवल एक खुराक वाला है जबकि देश में अब तक जिन तीन टीकों को मंजूरी दी गई है, वे दो खुराक वाले हैं।images 25

इसे भी पढ़ें-  महिला पत्रकार धक्का-मुक्की मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस, 3 नवंबर को होगी अगली सुनवाई