Thursday, April 23, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

Jio airtel vi Recharge ग्राहकों को झटका लगने वाला है, मोबाइल रिचार्ज प्लान एक बार फिर से 12% महंगे हो सकते हैं

Jio airtel vi Recharge ग्राहकों को झटका लगने वाला है। मोबाइल रिचार्ज प्लान एक बार फिर से 12% महंगे हो सकते हैं। दरअसल इस साल मई महीने में एक्टिव मोबाइल यूजर्स की संख्या में काफी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसे देखते हुए टेलिकॉम कंपनियां एक बार फिर से प्लान महंगे करने की तैयारी कर रही है।

इस साल मई में जो यूजर्स बढ़े हैं वो महंगे रिचार्ज कराने वाले नहीं थे

इस साल मई में जो यूजर्स बढ़े हैं वो महंगे रिचार्ज कराने वाले नहीं थे बल्कि वो ऐसे यूजर्स हैं सिम को अपने किसी जरूरी काम के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे यूजर्स के पास कई सिम होते हैं। ब्रोकरेज कंपनी Jefferies के मुताबिक एयरटेल और जिओ जैसी कंपनियों को यूजर्स में बढ़ोतरी से मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा करने का मौका मिल गया है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि Vi के यूजर्स लगातार कम हिते जा रहे हैं, ऐसे में ज्यादा फायदा Airtel और Jio को होगा।

पूरे सालभर का या बड़ा पैक रिचार्ज करवाते हैं।

ऐसे में एक बार फिर इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा जो पूरे सालभर का या बड़ा पैक रिचार्ज करवाते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि दाम बढ़ने के बाद ग्राहक फिर से अपना नंबर पोर्ट करवा सकते हैं।

मई में 74 लाख एक्टिव यूजर्स बढ़े हैं,

मई में 74 लाख एक्टिव यूजर्स बढ़े हैं, यह काफी अच्छी ग्रोथ है। आंकड़ो के मुताबिक पिछले 29 महीनों की तुलना में यह सबसे ज्यादा है। ऐसे में एक्टिव यूजर्स की संख्या 108 करोड़ तक पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 5 महीनों में यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं।

शुरुआत में Jio की तरफ से काफी अच्छा नेटवर्क यूजर्स को मिलता था, लेकिन पिछले काफी समय से नेटवर्क काफी खराब है जिसकी वजह  यूजर्स को डेटा इस्तेमाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा एयरटेल की सर्विस अब पहले से काफी बेहतर हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम