Site icon Yashbharat.com

JIO का झटका: अब मुफ्त नहीं होगी कॉलिंग, जनिये कैसे होगा चार्ज

jio fb whatsaap

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार को तय किया कि जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर अब 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज लगेगा। अब तक जियो नेटवर्क पर सभी तरह के कॉल फ्री थे। रिलायंस जियो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ट्राई के नियमों के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है। जब तक आईयूसी यानी इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज रहेंगे, जियो ग्राहकों को यह कीमत चुकाना पड़ेगी। हालांकि कंपनी ने इसकी भरपाई का रास्ता भी तत्काल निकाल लिया। ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने का जितना खर्च आएगा, जियो उन्हें उतने रुपए का डाटा फ्री देगी। इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है।

ट्राई के नियमों के मुताबिक, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के चार्ज के रूप में कंपनी को 13,500 करोड़ का खर्च आया, जिसका भुगतान जियो के खाते से भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को किया गया है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए जियो ने यह फैसला किया है। यह पहला मौका है जब जियो के यूजर्स को कॉलिंग के लिए चार्ज देना होगा। मौजूदा व्यवस्था में जियो केवल डाटा का चार्ज वसूलती है और देश में कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग पूरी तरह फ्री है।

दिवाली पर यह धमाका करने की तैयारी में जियो

ट्राई के नियमों के कारण जियोको कॉलिंग चार्ज लगाने पड़े, लेकिन कंपनी ने पूरी कोशिश की है कि उसके ग्राहकों पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। यह सब तब हुआ है जब कंपनी दिवाली की तैयारी में जुटी है। बता दें, रिलायंस जियो ने दिवाली धमाका का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, उसका पहला Jio Phone इस दीपावली पर महज 699 रुपए में मिलेगा। कंपनी ने इसे ‘जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर’ नाम दिया है। यह वन टाइम ऑफर है, जो दशहरे से लेकर दिवाली तक रहेगा। यूं इस फोन की कीमत 1500 रुपए है।

Exit mobile version