ड्रग्स केस में घिरे जीतू पटवारी के भाई ‘नाना’ की बढ़ीं मुश्किलें, महिला मित्र ने लगाया लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की कानूनी मुश्किलें लगातार गहराती जा रही हैं। ड्रग्स (ब्राउन शुगर) की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोपों का सामना कर रहे नाना पटवारी के खिलाफ अब उनकी ही एक महिला मित्र ने मोर्चा खोल दिया है। महिला मित्र पायल ने नाना पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पूछताछ के बाद आया धोखाधड़ी का मामला
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स प्रकरण में पूछताछ के लिए नाना पटवारी की महिला मित्र पायल को तलब किया था। पुलिस की पूछताछ के बाद पायल ने राजेंद्र नगर थाने में आवेदन देकर नाना पटवारी पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इस नई शिकायत के बाद राजेंद्र नगर थाना प्रभारी यशवंत बड़ौले ने तत्परता दिखाते हुए नोटिस जारी किया है और नाना पटवारी को सोमवार को थाने में पेश होने का आदेश दिया है।
तीन पैडलर पहले से हैं पुलिस रिमांड पर
इंदौर जोन-1 के पुलिस उपायुक्त (DCP) नरेंद्र सिंह रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क को खंगाल रही है।
-
बिजलपुर निवासी कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के करीबी साथी भूरु उर्फ आरिफ बैंड को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 16 जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
-
इस मामले में शामिल दो अन्य मुख्य पैडलर रौनी उर्फ संजय कौशल और इरफान उर्फ गोलू पहले से ही पुलिस की रिमांड पर हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
गौरतलब है कि बीते दिनों जब राजेंद्र नगर पुलिस ने 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पैडलर्स को पकड़ा था, तब आरोपियों ने पूछताछ में नाना पटवारी को ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूली थी। इसके बाद पुलिस ने नाना को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। हालांकि, नाना पटवारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया था, लेकिन अब महिला मित्र द्वारा धोखाधड़ी की लिखित शिकायत के बाद पुलिस का शिकंजा उन पर और कसता नजर आ रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को होने वाली पूछताछ में ड्रग्स कनेक्शन के साथ-साथ इस वित्तीय धोखाधड़ी के कोण पर भी सख्त सवाल-जवाब किए जाएंगे।
-
जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन तैयार -
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कटनी के विपिन दुबे बने प्रदेश महासचिव -
लघु उद्योग भारती के दो दिवसीय कंपोजिट वर्कशॉप में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर -
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर महापौर ने नगर के प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, प्रकाश एवं सुगम आवागमन व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश -
रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, सी.एल.पी. वार्ड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत शिविर आयोजित,जलकर बकाया पर मिल रहा 50 प्रतिशत छूट का लाभ, योजना का लाभ लेने केवल 7 दिन शेष -
पुरानी कचहरी के हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा, चांदी का मुकुट बरामद,चोरी करने वाला और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार, एक आरोपी फरार -
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अग्निशमन की रहेगी विशेष व्यवस्था -
बारिश की संभावना पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट,जलजमाव एवं वर्षाजनित समस्याओं की सूचना 07622-231772 पर दें -
सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन -
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव -
जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान -
शासकीय सेवा से मुक्त हुआ हूं, कर्मचारी हितों की सेवा से नहीं : सरमन तिवारी,सेवा-सम्मान एवं आत्मीय मिलन समारोह में कर्मचारी हितों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प -
तिलक महाविद्यालय में बलराम जयंती पर कृषि आधारित संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना भगवान बलराम का व्यक्तित्व एवं कृतित्व -
धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक को रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में बलराम जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित -
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने किया मैदानी निरीक्षण,रामकृष्ण परमहंस वार्ड के निर्मल धाम एवं मंगल नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से किया सीधा संवाद, -
ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार,ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 1.52 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद -
राजस्व अधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति की, की समीक्षा,संपत्तिकर एवं जलकर वसूली में तेजी लाने के साथ बकायादारों से प्रभावी संपर्क के दिए निर्देश -
पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल अवधि का वेतन देने समेत विभिन्न मांगें उठाईं -
50 प्रतिशत छूट के बाद भी जलकर जमा नहीं करने पर 8 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित
