Site icon Yashbharat.com

JEE Exam: जेईई मेन आज से, 660 परीक्षा केंद्रों पर एनटीए ने मॉकड्रिल कर जांची तैयारी

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

इंजीनियरिंग के लिए दाखिला परीक्षा जेईई मेन मंगलवार से शुरू हो रही है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर में 660 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को मॉकड्रिल से तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्यमंत्रियों को फोन कर परीक्षा के सफल आयोजन की अपील की है।

निशंक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने परीक्षा के सफल आयोजन और छात्रों को परिवहन सुविधा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों को अपने कब्जे में ले लिया। परीक्षा के लिए कंप्यूटर, कमरे, पंखे, एसी, कुर्सी, टेबल आदि को सैनेटाइज किया गया। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट से लेकर कॉरिडोर व क्लासरूम में छह-छह फीट की दूरी पर गोल घेरे बनाए गए हैं।

बारिश को देखते हुए कुछ केंद्रों पर गोल घेरे के स्थान पर स्टिकर लगाए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एनटीए ने साफ तौर पर कहा है कि जो छात्र प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे उन्हें परीक्षा से डीबार कर दिया जाएगा।

नकल पर नकेल के लिए 30 छात्रों पर एक जैमर
चालाक ‘मुन्नाभाई’ से परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए एनटीए 40 हजार जैमर व आठ हजार से अधिक सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रही है। परीक्षा में 30 छात्रों पर एक जैमर होगा। इसके अलावा परीक्षा शुरू करने से पहले सिक्योरिटी और इंटरनेट थ्रेट भी जांचा जाएगा।

उधर, एनटीए मुख्यालय से पर्यवेक्षक क्लासरूम आदि का निरीक्षण करेंगे। एनटीए 150 पैरामीटर पर आधारित परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजने में इंटरनेट का प्रयोग नहीं करेगी।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित तो है पर ऑनलाइन नहीं। प्रश्न पत्र सेंटर में पहुंचने के बाद किस परीक्षार्थी के लॉगइन से प्रश्न कितनी बार खोला गया सबकी जानकारी होगी।

ये राज्य परिवहन की सुविधा देंगे
ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल समेत कई राज्य छात्रों को परिवहन सुविधा मुहैया करवाने जा रहे हैं।

छात्र राज्य हेल्पलाइन पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आईआईटी, एबीवीपी और आरएसएस के कार्यकर्ता भी जरूरतमंद छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने, खाने-पीने, परिजनों के रुकने की व्यवस्था कर रहे हैं।

मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इन अभूतपूर्व परिस्थितियों में छात्रों को सहयोग देने और पर्याप्त इंतजाम करने की अपील करता हूं,

ताकि आवेदकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। मैं छात्रों से भी एनटीए पर विश्वास करने की अपील करता हूं। – रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री

जेईई मेन
राज्य छात्रों की संख्या केंद्र
महाराष्ट्र 1,10,313 74
उत्तरप्रदेश 1,00,706 66
चंडीगढ़ 7,263 05
दिल्ली 37,790 18
उत्तराखंड 13,260 13
जम्मू-कश्मीर 9,868 16
हिमाचल प्रदेश 8,397 11
हरियाणा 24,763 16
पंजाब 13,995 09
लेह-लद्दाख 199 01

इन बातों का रखें ध्यान

कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का सत्यापित पत्र लाना होगा।

मुंह पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहनने होंगे। परीक्षा केंद्र पहुंचने पर हाथा धोकर सैनेटाइज करना होगा।

केंद्र पर मिला तीन परत का मास्क व दस्ताना पहनना होगा। यह दोनों पहनकर ही परीक्षा में बैठक सकते हैं।

पारदर्शी बोतल में पीने का पानी घर से लाने की अनुमति।

50 एमएल का निजी हैंड सैनेटाइजर भी ला सकते हैं।

किसी प्रकार की धातु की वस्तु न लाने की हिदायत।

बारकोड स्कैनर से स्कैन होगा एडमिट कार्ड।

परीक्षा में अंगूठा नहीं लगाना होगा। घर से सादे कागज पर अंगूठे का निशान और उस कागज पर अभिभावक का हस्ताक्षर जरूरी है।

परीक्षा से संबंधित दस्तावेज एडमिट कार्ड और एक सरकारी फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

एक कमरे में 12 छात्र होंगे। एक छात्र के बीच दो कंप्यूटर खाली रहेंगे।

 

नीट, जेईई छात्रों के लिए  उपनगरीय ट्रेन चलवाने का आग्रह
जेईई और नीट के अभ्यर्थियों के लिए भाजपा नेता आशीष शेलार ने सरकार से उपनगरीय ट्रेन चलाने को कहा है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया कि वह इसके लिए रेल मंत्रालय के पास जाकर इस बात की मांग करे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में शेलार ने कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सकारात्मक रूप से इसकी इच्छा जताई थी।

 

Exit mobile version