Neeraj Chopra Javelin Final Olympics 2024: भारत को ओलंपिक में एक औऱ पदक मिला है। भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता है। उन्होंने दूसरे प्रयास में सीजन का बेस्ट 89.45 स्कोर किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंका और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया है। नदीम ने 6 में से दो थ्रो 90 मीटर से ज्यादा फेंके।
नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड के बाद एक और पदक जीता। नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड के बाद एक और पदक जीता। नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं