Neeraj Chopra Javelin Final Olympics 2024: भारत को ओलंपिक में एक औऱ पदक मिला है। भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता है। उन्होंने दूसरे प्रयास में सीजन का बेस्ट 89.45 स्कोर किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंका और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया है। नदीम ने 6 में से दो थ्रो 90 मीटर से ज्यादा फेंके।
नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड के बाद एक और पदक जीता। नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड के बाद एक और पदक जीता। नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं
फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
- पहला प्रयास- फाउल
- दूसरा प्रयास- 89.45 मीटर
- तीसरा प्रयास- फाउल
- चौथा प्रयास- फाउल
- पांचवां प्रयास- फाउल
- छठा प्रयास- फाउल
पांच थ्रो के बाद शीर्ष 8 खिलाड़ियों का प्रदर्शन
- अरशद नदीम- 92.97 मीटर
- नीरज चोपड़ा- 89.45 मीटर
- एंडरसन पीटर्स- 88.54 मीटर
- जैकब वाडलेच- 88.50 मीटर
- जूलियस येगो- 87.72 मीटर
- जूलियन वेबर- 87.40 मीटर
- केशोर्न वाल्कॉट- 86.16 मीटर
- लस्सी एतेलाटालो- 84.58 मीटर
मेडल रेस में बचे ये खिलाड़ी
जैवलिन थ्रो में पदक की रेस में आठ खिलाड़ी बचे हैं। सभी तीन-तीन थ्रो लेंगे। तीन राउंड के बाद नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले रैंक पर हैं। नदीम ने दूसरा थ्रो 92.97 मीटर का फेंका, जो ओलंपिक रिकॉर्ड है।
- नीरज चोपड़ा
- एंडरसन पीटर्स
- जूलियन वेबर
- अरशद नदीम
- जूलियस येगो
- जैकब वाडलेच
- केशोर्न वाल्कॉट
- लस्सी एतेलाटालो
पहला राउंड हुआ समाप्त
टोनी केरानन ने 80.92 मीटर और लुईज मौरिसियो ने 80.67 मीटर का थ्रो किया। पहले राउंड में केशोर्न 86.16 मीटर के साथ शीर्ष पर है। दो और राउंड के बाद चार खिलाड़ी एलिमिनेट हो जाएंगे।
Related