LatestSportsक्रिकेट

Jaspreet Bumrah shadi: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एंकर संजना संग लिए सात फेरे, देखिए- शादी की तस्वीरें आई सामने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। टीवी एंकर संजना गणेशन ने बड़े बड़े बल्लेबाजों को आउट करने वाले इस गेंदबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया है। बुमराह और संजना के शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में थी। दैनिक जागरण ने इस बात की जानकारी दी थी कि इसी हफ्ते वह शादी के बंधन में बंधेंगे।

दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बूम बूम बुमराह अब बैचलर नहीं हैं। उनका स्टेटस बदल चुका है वह मैरेड मैन बन चुके हैं। बुमराह ने अपने शादी की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा चाहने वालों तक पहुंचाई। उन्होंने शादी की दो शादी शेयर की है। इसमें बुमराह और संजना गुलाबी शादी के पोशोक में नजर आ रहे हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम