Site icon Yashbharat.com

Japan Earthquake: भूकंप ने हमेशा टाइम पर चलने वाली बुलेट ट्रेन पर भी लगाया ब्रेक, 11 घंटे तक फंसे रहे 1400 यात्री

namo train

Japan Earthquake News:  दुनिया भर में अपनी स्पीड और समय की पाबंदी के लिए मशहूर जापानी बुलेट ट्रेनों को भी सोमवार को आए भूकंप के बाद कुछ समय के लिए रुकना पड़ा. भूकंप के बाद चार बुलेट ट्रेनों की सर्विस को रोकना पड़ा था लेकिन उन्हें फिर से शुरू कर दिया गया है.

सीएएन के मुताबिक जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बताया कि  7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद मध्य जापान के शहरों टोयामा और कनाज़ावा के बीच हाई-स्पीड ट्रेनें फंस गई थीं.

 

11 घंट तक फंसी रही बुलेट ट्रेनें
अधिकारियों ने बताया कि 11 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद, दो ट्रेनें मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे टोयामा स्टेशन पर पहुंचीं. विपरीत दिशा में जाने वाली अन्य दो ट्रेनें इशिवाका प्रान्त के कनाजावा स्टेशन पर पहुंचीं.

1400 यात्री ट्रेनों में थे सवार
एनएचके ने जापान रेलवे वेस्ट का हवाला देते हुए कहा कि हाई-स्पीड ट्रेनों के अंदर लगभग 1,400 यात्री फंसे हुए थे. इसने बताया कि प्रतीक्षा के दौरान ट्रेनों में किसी के बीमार होने की कोई रिपोर्ट नहीं है.

6 लोगों की मौत, कई घायल
इस बीच जापान में भूकंप से 6 लोगों की मौत की खबर है. एनएचके ने पुलिस के हवाले से बताया कि  जापान के इशिकावा प्रान्त में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक टोयामा और निगाटा सहित चार अन्य प्रान्तों में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. वहीं फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि कि वह क्षतिग्रस्त इमारतों के नीचे लोगों के फंसे होने की सूचनाओं पर अब भी कार्रवाई कर रहा है.

सुनामी एडवायजरी खत्म की गई
सीएनएन के मुताबिक मंगलवार सुबह देश की मौसम विज्ञान एजेंसी की वेबसाइट के अनुसार, जापान में सुनामी संबंधी एडवायजरी खत्म कर दी गई हैं. एजेंसी ने भूकंप आने के तुरंत बाद पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की थी. भूकंप के 10 मिनट बाद ही पहली लहरों के तट से टकराने की सूचना मिली थी. 1.2 मीटर (4 फीट) तक की सुनामी लहरों ने जापान के पश्चिमी तट के कई क्षेत्रों को प्रभावित किया.

 

 

Exit mobile version