Site icon Yashbharat.com

Janata curfew: पुलिसवालों के लिए नाश्ता लेकर आईं महिलाएं, Video Viral

pash 1

भारत में कोरोना वायरस (CoronaVirus) संक्रमण के खिलाफ जंग में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में ही रह रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील पर देश की जनता ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) का पालन किया. पीएम मोदी के आग्रह पर देशवासियों ने शाम 5 बजे अपने घर के दरवाजे, खिड़की, बालकनी से बाहर निकलर थाली, ताली और शंख बजाए. जनता कर्फ्यू के अब तक कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हर किसी के दिल को छू रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ महिलाएं नाश्ता देती हुईं नजर आ रही हैं. जनता कर्फ्यू के बीच पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में तैनात थें और दिनभर कॉलोनी की सड़कों पर लोगों से घर से बाहर न निकने का आग्रह कर रहे थे.

दिनभर पुलिसकर्मियों को काम करता देख कॉलोनी की महिलाएं उनके लिए नाश्ता लेकर आईं. महिलाओं द्वारा पुलिसकर्मियों को नाश्ता देने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखिए Video…

नाश्ते में दी चाय, बिस्कुट और पोहा

इस वीडियो में महिलाएं पुलिसकर्मियों को चाय, बिस्कुट और पोहा देती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं जिस वक्त महिलाएं पुलिसकर्मियों के लिए नाश्ता लेकर आती हैं उस वक्त पुलिसकर्मी उन्हें वहां से वापस अपने घर जाने की सलाह देते हैं. ऐसे में महिलाएं उन्हें कहती हैं आप पहले नाश्ता कर लीजिए तब तक हम खड़े हैं कोई घर से बाहर नहीं निकलेगा. इसी के साथ महिलाएं पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कह रही हैं. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है.

Exit mobile version