Site icon Yashbharat.com

जन अभियान परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित की जिला स्तरीय व्याख्यान माला

IMG 20250116 WA0053

जन अभियान परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित की जिला स्तरीय व्याख्यान माल

कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 162 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय व्याख्यान माला का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए जिला समन्वयक डॉक्टर तेजसिंह केशवाल ने कहा कि परिषद द्वारा देश के महा पुरुषों को स्मरण कर उनके संदेश को समाज तक पहुंचाने की दृष्टि से इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर समाज के साथ मिलकर किए जाते हैं, इसी श्रृंखला में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का संदेश और उद्देश्य युवाओं तक पहुंचाने की दृष्टि से यह आयोजन परिषद के द्वारा किया गया है, उन्होंने युवाओं से स्वामी जी के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री नरेंद्र बड़खेरकर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा वह है जो चैतन्य है, जीवन में सदैव जागृत अवस्था में रहते हुए सफलता का संकल्प लेकर उसको पाने के लिए सदैव प्रयास करते रहना चाहिए। मुख्य अतिथि की आसंदी से शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि स्वामी विवेकानंद जी ने संपूर्ण विश्व के सामने अपने कर्म के माध्यम से भारत देश की छवि आध्यात्मिक, परोपकारी और संस्कृति प्रधान देश के रूप में प्रस्तुत की, उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी को अपने आंतरिक शक्ति को पहचानना है, और समाज को कुछ देने की प्रवृत्ति सदैव बनाए रखना है, स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि अपने सकारात्मक व्यक्तित्व के निर्माण से हम श्रेष्ठ समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं, इसलिए सदैव अपना आत्मविश्वास मजबूत रखते हुए धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शिक्षाविद श्री मोहनदास नागवानी ने कहां की सभी युवा अपने अंदर ऊर्जावान विचार सोचें तभी यह ऊर्जावान बनेंगे, आपके नकारात्मक विचार गलत दिशा में ले जाएंगे, युवाओं की सफलता में समय प्रबंधन अति आवश्यक होता है क्योंकि समय ही शाश्वत है ,युवा ऊर्जा से भरे हुए हैं इसलिए युवाओं को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए अपने अंदर की प्रतिभा और कल को विकसित करने की दृष्टि से अनावश्यक गतिविधियों से अपने आप को बचाना जरूरी है, स्वामी विवेकानंद जी के घेाष वाक्य उठो जागो, और लक्ष्य पाने तक रुको मत, का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन और कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा किया गया, आयोजन में लेखपाल रविकांत श्रीवास्तव, पुष्प लता केशकर, परामर्शदाता अमित तिवारी, रामानुज पांडेय, श्रीमती संयोगिता मिश्रा सहित मथुरा दाहिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ

Exit mobile version