Site icon Yashbharat.com

जन अभियान परिषद ने ग्राम वासियों के सहयोग से डिठवारा के तालाब में की साफ सफाई

IMG 20250514 WA0062

जन अभियान परिषद ने ग्राम वासियों के सहयोग से डिठवारा के तालाब में की साफ सफा

मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एवं जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अनुभूति जन जागरण संस्थान कन्हवारा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं छात्र-छात्राओं, ग्राम पंचायत व ग्राम वासियों के सहयोग से स्थानीय छैघरा तालाब में श्रमदान करके तालाब की साफ सफाई की, जिसमें पानी में फैली खरपतवार,विसर्जन सामग्री, कूड़े कचरे की सफाई करते हुए श्रृंखला बनाकर तालाब के बाहर फेंका गया और ग्राम वासियों को आगामी समय में गणेश जी, दुर्गा जी आदि की मूर्तियों ,जवारे, कजलियां अन्य पूजन सामग्री गांव के घाट में विसर्जित न करने हेतु प्रेरित करते हुए विकल्प के रूप में कुंड बनाकर उसमें पानी भरकर फिर उसमें विसर्जन करने हेतु प्रेरित किया, जिससे तालाब का पानी साफ स्वच्छ उपयोग करने योग्य रहेगा। ग्राम वासियों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए तालाब स्थित घाट को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया। विदित हो कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड कटनी के विभिन्न ग्रामों में प्राकृतिक जल स्रोतों नदी, तालाब, कुओं और बावड़ियों की श्रमदान से साफ सफाई एवं गहरीकरण का कार्य नियमित रूप से जारी है, जिसमें मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जल संवर्धन के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का रखरखाव और संवर्धन करने की दृष्टि से जन भागीदारी को बढ़ावा मिले और जन समुदाय अपने आने वाले कल के लिए जल को सुरक्षित कर सके, और पानी के उचित रखरखाव और बचत के लिए उनके व्यवहार में परिवर्तन हो। इसी श्रृंखला में विकासखंड कटनी के ग्राम डिठवारा के छैघरा तालाब मे ग्राम वासियों के सहयोग से घाट को हमेशा साफ सुथरा रखने की दृष्टि से आगे भी घाट के दोनों ओर झाड़ियां की सफाई करने की कार्य योजना तैयार की गई । जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु श्रमदान के इस आयोजन में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल ,विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम पंचायत के उप सरपंच नरेश चौधरी पंच डा. सुखेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव मनीष परौहा, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष स्वाधीन शुक्ला, सचिव अवधेश तोमर, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडेय, छात्र-छात्राओं रामजी मिश्रा, राधा यादव, अंजली चौधरी, गुड़िया सेन, सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version