Site icon Yashbharat.com

जल जीवन मिशन ठेकेदार की हत्या कर शव जमीन में दफनाया, एनकेजे पुलिस जांच में जुटी

murder

murder

कटनी। जल जीवन मिशन में ठेकेदारी करने वाले एक युवक की सुर्खी टैंक क्षेत्र में हत्या कर शव को बरही थाना अंतर्गत ग्राम उबरा में दफनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। संदेहीयो से पूछताछ के बाद एनकेजे पुलिस शव को बरामद करने में जुट गई है। 2 दिन पूर्व एनकेजे थाना में ठेकेदार की गुमशुदगी दर्ज हुई थी।

संदेहियों को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने जुर्म कबूला और वारदात से पर्दा उठाया। आरोपी बरही थाना क्षेत्र के रहने वाले है तथा पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने ठेकेदार मृतक – शिवरतन ठाकरे 37 वर्ष निवासी महाराष्ट्र की हत्या कर दी थी।

सुरकी टैंक क्षेत्र में ठेकेदार की हत्या कर शव को वाहन में लादकर उबरा में साढ़े 3 फिट नीचे जमीन पर दफन कर दिया था।

Exit mobile version