katni

जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा का कटनी में जगह-जगह आत्मीय स्वागत सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंची यात्रा, नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कटनी पहुंची जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा, नगर में जगह-जगह नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत।

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के कटनी पहुंचने पर नगर में जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के नगर में प्रवेश करने पर विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर बाइक यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाना बताया गया है।

बाइक यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और बाइक सवार शामिल रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न मार्गों से यात्रा के गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों ने रुककर पुष्पवर्षा की और यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने यात्रा में शामिल सदस्यों का फूल-मालाओं से भी अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, यात्रा प्रभारी अक्षय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी एवं सुरेश सोनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में रवि खरे, सुनील उपाध्याय, रम्मू साहू, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, मयंक गुप्ता, मनीष दुबे, वागीश आनंद, आशीष गुप्ता, श्रीराम पटेल, कौशलेश मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप साहू, रणवीर कर्ण, मृदुल द्विवेदी, दिलराज सिंह, सुमित जायसवाल, अजय माली, राघवेंद्र खरे, अविनाश गुप्ता, विजय गुप्ता, अभिषेक विश्वकर्मा, कुशल मिश्रा, आशीष मिश्रा, राजू यादव, शुभ सोनी, शिवम मिश्रा, नवीन मोटवानी, ऋषभ मिश्रा, प्रमुख कस्तवार, अर्शिव सेन, अतिन अग्रवाल, सौरभ दुबे, अविरल शुक्ला, हर्षित पटेल और कृष्कांत अवधिया सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कटनी में बाइक यात्रा के स्वागत के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्पवर्षा के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।

Back to top button