जल गंगा संवर्धन अभियान: भजिया में ‘पानी चौपाल’, किसानों को मिली आधुनिक सिंचाई व उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी | Katni News
जल गंगा संवर्धन अभियान: भजिया में ‘पानी चौपाल’, किसानों को मिली आधुनिक सिंचाई व उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी | Katni News। जल स्रोतों के संरक्षण और कृषि में जल के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड बड़वारा की ग्राम पंचायत भजिया में गुरुवार को उद्यानिकी विभाग द्वारा ‘पानी चौपाल’ का आयोजन किया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान: भजिया में ‘पानी चौपाल’, किसानों को मिली आधुनिक सिंचाई व उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी | Katni News
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने किसानों को क्लस्टर आधारित खेती के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक, सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर तथा सब्जी, पुष्प, मसाला एवं फल उद्यान विस्तार योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
चौपाल के दौरान फल उद्यान और पीडीएमसी योजना के तहत पात्र किसानों का मौके पर ही चयन किया गया। साथ ही आवश्यक दस्तावेज लेकर किसानों का पोर्टल पर पंजीयन भी पूरा किया गया।

