कटनी(YASHBHARAT.COM)।श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन बड़े मंदिर में समाधिस्थ प.पू. आचार्य विद्यासागर महाराज नवाचार्य 108 प.पू.समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य प.पू. 108 पदम सागर महाराज के सानिध्य में रक्षाबंधन विधान का आयोजन बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धाभक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये बतलाया कि आज के दिन अकम्पनाचार्य रक्षाबंधन मुनिराज के संघ पर आये उपसर्ग को देखकर मुनि विष्णु कुमार ने मुनि पद का छेदन कर मुनि संघ की रक्षा की। इसलिए रक्षा पर्व को वासत्यल्य पर्व के रूप में मनाया जाता है, यह पर्व सामाजिक,धार्मिक परम्परा से जुड़ा पर्व है । मुनि श्री ने आगे कहा कि आप आज प्रगति की रक्षा करने का संकल्प ले क्योकि प्रकृति से छेड़छाड़ करने का परिणाम पूरा विश्व भोग रहा है। अतः प्रकृति के साथ सांत्विक जीवन जीने का संकल्प ले। इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रवीण कुमार, राकेश कुमार मोदी, मनोज कुमार अंकित जैन, लल्लन परिवार, संजय सिंघई, पुष्कर सिंघई, पं.शैलेन्द्र शास्त्री, अनिल जैन, संजय जैन दमोह कैलाशराज, बल्लू जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दिग.जैन समाज पंचायत, गुरूभक्त मण्डल के साथ भारी संख्या में समाजजनों से शामिल होकर पुण्यलाभ लिया।
पदम सागर महाराज के सानिध्य में जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन विधान

